फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2026 Massive Crowd Swarm Registration Counter in Rishikesh Pilgrims Queuing Since Morning

Chardham Yatra: ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटरों पर उमड़ी भारी भीड़, यात्री ने टिकट काउंटर का शीशा तोड़ा

Sun, 24 May 2026 01:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 24 May 2026 01:06 PM IST
सार

Rishikesh News: चाधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं। ऐसे में यहां यात्रियों का भारी दबाव है। शनिवार को धक्का मुक्की के बाद आज फिर काउंटर पर बवाल हो गया।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2026 Massive Crowd Swarm Registration Counter in Rishikesh Pilgrims Queuing Since Morning
टिकट काउंटर का शीशा टूटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में पांच दिनों से बढ़ रही भीड़ के कारण दबाव बढ़ रहा है। ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए भारी भीड़ लगी है। हजारों यात्री सुबह से लाइन में लगे हैं। यात्रियों की भीड़ के दबाव से रविवार को फिर से धक्का मुक्की हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान रोडवेज टिकट काउंटर का शीशा भी टूट गया। महाराष्ट्र के यात्री ने जोर जबरदस्ती करते हुए काउंटर पर धक्का मारा। रोडवेज कर्मचारियों ने उक्त तीर्थयात्री को पुलिस को सौंपा दिया। समझौता होने के बाद युवक ने रोडवेज की संपत्ति क्षतिग्रस्त होने के बदले 1000 रुपये का जुर्माना जमा किया। उसके बाद पुलिस ने उक्त यात्री को छोड़ा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: गढ़वाल मंडलायुक्त, दो जिलों के डीएम समेत 29 तबादले; इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ बढ़ते ही प्रशासन ने लागू की स्लॉट व्यवस्था

प्रशासन की ओर से स्लॉट व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शनिवार को भीड़ के कारण महज 4:41 घंटे में ही चारधाम का स्लॉट फुल हो गया। उसके बाद यात्रा प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को काउंटर से हटने के लिए कहा गया। सैकड़ों यात्री शाम चार बजे तक काउंटर के आगे बैठे रहे। पंजीकरण रविवार सुबह छह बजे से होने की घोषणा के बाद तीर्थयात्री धर्मशालाओं और होटलों की ओर गए।

तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण शुक्रवार से ही पंजीकरण की गति धीमी थी। काउंटर पर तीर्थयात्रियों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही थी। ट्रांजिट कैंप में लाइन खत्म होने के बजाय लंबी होती जा रही थी। 10:41 बजे यात्रा प्रशासन की ओर से स्लॉट खत्म होने की घोषणा की गई।
इस दौरान कुछ काउंटर बंद कर दिए गए। कुछ काउंटर पर बदरीनाथ और केदारनाथ का पंजीकरण होता रहा। जो तीर्थयात्री काउंटर पर आ रहा था उसे केवल दो धाम के स्लॉट की ही जानकारी दी जा रही थी। चारधाम का पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों को स्लॉट नहीं मिल रहा था। कई ऐसे तीर्थयात्री भी थे, जो सुबह छह बजे से काउंटर पर लाइन में लग गए थे। जब तक उनका नंबर आया तक काउंटर बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed