फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Cell Constituted for Operations SP Traffic Lokjeet Singh Appointed as In-charge

Chardham Yatra: संचालन के लिए 12 सदस्यीय सेल का गठन, लगातार दूसरे साल एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह प्रभारी नियुक्त

Sun, 19 Apr 2026 10:24 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 19 Apr 2026 10:24 PM IST
सार

चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी के लिए विभिन्न जगहों पर चेकपोस्ट बनाई गई हैं। प्रत्येक 10 किलोमीटर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Cell Constituted for Operations SP Traffic Lokjeet Singh Appointed as In-charge
एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा संचालन के लिए 12 सदस्यीय सेल का गठन कर दिया गया है। इस सेल का प्रभारी लगातार दूसरे साल एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को बनाया गया है। सिंह को पिछले साल चारधाम यात्रा संचालन के लिए ही स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह सेल 24 घंटे दो पालियों में काम करेगी।

विज्ञापन


इस संबंध में रविवार को एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी के लिए विभिन्न जगहों पर चेकपोस्ट बनाई गई हैं। प्रत्येक 10 किलोमीटर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 1200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी यात्रा मार्ग की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग को इस बार भी जोन और सेक्टर में बांटा गया है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही एटीएस भी चारों धामों में तैनात रहेगी। इन सबकी निगरानी और निर्बाध यात्रा संचालन के लिए एक सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नासिक के तीर्थयात्री की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

इसमें एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह के नेतृत्व में 11 लोगों को तैनात किया गया है। इनमें डीएसपी ओशिन जोशी, इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं, इंस्पेक्टर राकेश शाह, एसआई परवेश सिंह, एसआई नईम अहमद, एएसआई अरविंद नौटियाल, हेड कांस्टेबल हेमंत गैरोला, हेड कांस्टेबल जितेंद्र बाजपेयी, एएसआई अकरम अंसारी, हेड कांस्टेबल देवांग पटेल और हेड कांस्टेबल दीपिका गोदिया शामिल हैं। यह सेल चारधाम यात्रा के नोडल अफसर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के पर्यवेक्षण में काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed