फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 SDRF established nine additional posts in and 169 home guards will be deployed

Chardham Yatra: एसडीआरएफ ने राज्य में स्थापित की नौ अतिरिक्त पोस्ट, विषम परिस्थितियों से निपटने में होगी आसानी

Sun, 27 Apr 2025 10:45 AM IST
अलका त्यागी चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Apr 2025 10:45 AM IST
सार

एसडीआरएफ के पास वर्तमान में कुल 31 स्थाई पोस्ट मौजूद हैं। इस बार नौ अतिरिक्त पोस्टों को बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 SDRF established nine additional posts in and 169 home guards will be deployed
एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए एसडीआरएफ ने प्रदेश में नौ अतिरिक्त पोस्ट स्थापित की हैं। इनपर 169 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी की संभावनाओं को देखते हुए पोस्टों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे यात्रा के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा को लेकर एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार एसडीआरएफ ने अपनी जनशक्ति और उपकरणों की संख्या में काफी इजाफा किया है। जिससे प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं में एसडीआरएफ के जवान पहले से अधिक कुशलता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे सकेंगे।
विज्ञापन


एसडीआरएफ के पास वर्तमान में कुल 31 स्थाई पोस्ट मौजूद हैं। इस बार नौ अतिरिक्त पोस्टों को बढ़ा दिया गया है। वहीं एसडीआरएफ के पास कुल 119 प्रशिक्षित होमगार्ड मौजूद हैं। चारधाम यात्रा के लिए 50 होमगार्ड और तैनात किए जा रहे हैं। यह सभी एसडीआरएफ से प्रशिक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का बैंककर्मी युवक, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने

इन स्थानों पर बढ़ाई अतिरिक्त पोस्ट
गंगोत्री, उत्तरकाशी, अगस्तमुनि, केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, घांघरिया, जानकीचट्टी और लिंचोली

इस बार चारधाम यात्रा में पिछले साल की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना हैं। इसलिए नौ अतिरिक्त पोस्ट खोली जा रही हैं। वहीं 119 मौजूदा होमगार्ड में पचास और प्रशिक्षित होमगार्ड बढ़ाए जा रहे हैं। जिससे चारधाम यात्रा अधिक सुगम और आसान होगी।
- अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed