फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Registration of Pilgrims will have to be done in one and a half to two minutes

Chardham Yatra: ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में तैयारी पूरी, डेढ़ से दो मिनट में करना होगा यात्रियों का पंजीकरण

Sun, 27 Apr 2025 12:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Apr 2025 12:14 PM IST
सार

अपर सचिव पर्यटन ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में दो स्थानों पर 12-12 पंजीकरण काउंटर तैयार हैं। जबकि छह काउंटर आईएसबीटी परिसर में हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Registration of Pilgrims will have to be done in one and a half to two minutes
ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप व यात्रा पंजीकरण केंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रोहिला ने ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण करने में किसी प्रकार की देर न हो। काउंटर पर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण डेढ़ से दो मिनट में करना होगा।

विज्ञापन


अपर सचिव पर्यटन ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में दो स्थानों पर 12-12 पंजीकरण काउंटर तैयार हैं। जबकि छह काउंटर आईएसबीटी परिसर में हैं। यात्री मित्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि काउंटर पर अनावश्यक भीड़ न लगे। तुरंत पंजीकरण किया जाए। यात्रियों से अच्छे ढंग से पेश आएं।
विज्ञापन


उन्होंने जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी गढ़वाल जसपाल सिंह चौहान को निर्देश दिए कि शहर में जितनी भी धर्मशालाएं हैं सभी को सूचीबद्ध कर गूगल लोकेट किया जाए। ऐसे में उन धर्मशालाओं की गूगल लोकेशन आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंजीकरण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण करने वाले यात्री मित्रों के पहचानपत्र जारी किए जाएं। सभी यात्री मित्रों को प्रशिक्षण देकर पंजीकरण करने में दक्ष बनाया जाए।

Uttarakhand: पहलगाम हमले के बाद सीएम के निर्देश, चारधाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध दिखे तो तुरंत हिरासत में लें

बस यात्रियों का प्राथमिकता के साथ करना होगा पंजीकरण
अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रोहिला ने ट्रांसपोर्टरों के साथ भी बैठक की। अपर सचिव ने पंजीकरण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बस यात्रियों का प्राथमिकता के साथ पंजीकरण करें। कहा कि बसें जहां खड़ी रहेंगी वहां पर यात्री मित्र पीओएस मशीन लेकर जाएंगे। मौके पर ही तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ट्रांसपोर्टरों से समन्वय बनाया जाए।

अधिकारी धर्मशालाओं का करें भौतिक निरीक्षण
अपर सचिव पर्यटन ने चारधाम यात्रा के विशेष कार्याधिकारी प्रजापति नौटियाल (संविदा) और तहसीलदार (यात्रा प्रशासन संविदा) को शहर की धर्मशालाओं का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धर्मशालाओं में यात्रियों के ठहरने की क्षमता, मूलभूत सुविधाएं आदि का विवरण एकत्रित किया जाए। धर्मशाला प्रबंधकों का फोन नंबर एक साइनबोर्ड पर चस्पा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed