{"_id":"681c921b89458c2d1c027ab8","slug":"chardham-yatra-2025-pilgrims-from-madhya-pradesh-going-to-yamunotri-dham-died-two-people-have-lost-their-l-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2025: यमुनोत्री धाम जा रहे मध्यप्रदेश के यात्री की मौत, एक हफ्ते में जा चुकी दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2025: यमुनोत्री धाम जा रहे मध्यप्रदेश के यात्री की मौत, एक हफ्ते में जा चुकी दो की जान
Thu, 08 May 2025 04:49 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 May 2025 04:49 PM IST
सार
Chardham Yatra 2025: मृतक परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास उनकी अचानक तबीयत खराब हाे गई।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे मध्यप्रदेश के एक यात्री की गुरुवार को मौत हो गई। एक हफ्ते में धाम में दो यात्रियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लखन लाल (51) निवासी मध्यप्रदेश अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास उनकी अचानक तबीयत खराब हाे गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Badrinath Highway: पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, मार्च से था लापता, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया परिजनों के अनुसार, मृतक की पहले से ही बीपी आदि की दवा चल रही थी। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।