फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2025 Online Yatra Registration More than one lakh children registered for Chardham Yatra

Chardham Yatra: 0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में एक लाख से अधिक पंजीकरण, बच्चे, बूढ़े-जवान, सब आने को तैयार

Tue, 22 Apr 2025 11:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:37 AM IST
सार

एक माह में ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 19 लाख पार कर चुका है। इसमें 0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में 1,11,298  पंजीकरण किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Online Yatra Registration More than one lakh children registered for Chardham Yatra
रजिस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चारधाम यात्रा में बच्चों से लेकर बूढ़े और जवान आने को तैयार हैं। एक माह के भीतर ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण में अब तक 0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में 1,11, 298 बच्चे पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 60 से ऊपर आयु वर्ग में 2.58 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। युवाओं में चारधाम यात्रा करने के लिए काफी उत्साह है।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। समय के साथ यात्रा का स्वरूप भी बदल रहा है। अब यात्रा में आने के लिए बच्चे, बूढ़े और जवान सब आतुर हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर एक माह में हुए ऑनलाइन पंजीकरण के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 19 लाख पार कर चुका है। इसमें सबसे अधिक संख्या 20 से 70 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 0 से 5 साल आयु वर्ग में 14256 और 90 वर्ष ऊपर के 62 यात्री भी यात्रा करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुचारु रूप से हो रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग यात्रा के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 12वीं में पूरी की पूरी क्लास के साथ व्यवस्था फेल, GIC मेदनीपुर के परीक्षाफल ने खड़े किए कई सवाल

आयु वर्ग संख्या
0 से 5 14256
6 से 10 38991
11 से 15 58051
16 से 20 90353
21 से 25 1,58,229
26 से 30 1,78,422
31 से 35 1,73,806
36 से 40 1,84,268
41 से 45 1,87,179
46 से 50 1,90,255
51 से 55 1,93,151
56 से 60 1,85,408
61 से 65 1,40,356
66 से 70 71,919
71 से 75 27,656
76 से 80 8181
81 से 85 1821
86 से 90 299
90 से अधिक 62

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed