फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025: Health checkup of horses and mules is mandatory kedarnath Yatra 2025 Kedarnath Temple

Chardham Yatra: इक्वाइन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि के बाद सरकार अलर्ट मोड, घोड़े-खच्चरों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य

Thu, 03 Apr 2025 09:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Apr 2025 09:07 AM IST
सार

Chardham Yatra 2025: घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इन्फ्लुएंजा संक्रामक रोग की पुष्टि होने के बाद घोड़े, खच्चरों की स्क्रीनिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि रोगग्रस्त पशु यात्रा में शामिल न हो सकें।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025: Health checkup of horses and mules is mandatory kedarnath Yatra 2025 Kedarnath Temple
केदारनाथ यात्रा मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिले में घोड़े खच्चरों में इक्वाइन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि के बाद सरकार अलर्ट मोड में है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मामले में बैठक कर घोड़े-खच्चरों की अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने सचिवालय में हुई बैठक में कहा, रुद्रप्रयाग के वीरोन एवं बस्ती गांव में घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इन्फ्लुएंजा संक्रामक रोग की पुष्टि हुई है। जिसे देखते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निकट भविष्य में चार-धाम यात्रा प्रस्तावित है। ऐसे में शीर्ष प्राथमिकता पर घोड़े, खच्चरों की स्क्रीनिंग की जाए, ताकि रोगग्रस्त पशु यात्रा में शामिल न हो सकें।

विज्ञापन


समस्त आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
विभागीय मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर एवं चमोली जिलों के साथ-साथ प्रदेश की सीमाओं पर स्थापित पशु रोग नियंत्रण चौकियों पर समस्त घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। इसके अलावा अन्य सीमावर्ती राज्यों से चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले घोड़े, खच्चरों को अनिवार्य रूप अपने जिलों से स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणपत्र एवं इक्वाइन इन्फ्लुएंजा की निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही प्रदेश में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अभिभावकों को राहत...शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों की शिकायत के लिए जारी किया ये टोल फ्री नंबर

मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग इस रोग के संक्रमण को रोकने के लिए अपने जिले में क्वारंटीन केन्द्रों की स्थापना करेंगे। साथ ही उपचार के लिए समस्त आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। विभागीय मंत्री ने कहा, निर्देश के पालन में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed