Chardham Yatra 2025: चारधाम में भीड़ प्रबंधन की रणनीति...शुरूआती एक महीने में नहीं होंगे VIP दर्शन
Chardham Yatra 2025: धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए इस बार व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत यात्रा के शुरूआती एक माह तक वीआईपी दर्शन मान्य नहीं किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिव मुख्यमंत्री व आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने कहा, चारधाम यात्रा के शुरूआत में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए इस बार यात्रा शुरू होने के एक माह तक वीआईपी दर्शन मान्य नहीं होगा। यदि कोई वीआईपी आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन के लिए आते हैं, तो उनका स्वागत है।
आयुक्त गढ़वाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए इस बार व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत यात्रा के शुरूआती एक माह तक वीआईपी दर्शन मान्य नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रोटोकॉल के तहत वीआईपी दर्शन से आम श्रद्धालुओं को रोकना पड़ता है। इस बार ऐसा नहीं होगा।
Chardham Yatra: हर स्तर पर तैयारियां तेज, पांच दिन में सात लाख लोग करा चुके यात्रा के लिए पंजीकरण
कहा, कुछ निर्णय प्रशासन स्थिति के अनुसार भी लेता है। प्रशासन को लगता है कि धामों में भीड़ कम है तो वीआईपी दर्शन पर पुनर्विचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा मार्गों पर हर 10 किमी पर पुलिस व मोबाइल टीम तैनात रहेगी।
भीड़ प्रबंधन के लिए यात्रा मार्गों पर होल्डिंग एरिया चिन्हित किए गए। जहां पर श्रद्धालुओं को ठहरने व खाने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। पांच अप्रैल को दोबारा से यात्रा तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.