फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Two More Pilgrims Died in Yamunotri Dham Uttarakhand news in Hindi

Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री धाम में दो और यात्रियों की माैत, यात्रा में अब तक गई 73 श्रद्धालुओं की जान

Sun, 02 Jun 2024 02:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Jun 2024 02:10 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों की माैत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। यात्रा में अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Two More Pilgrims Died in Yamunotri Dham Uttarakhand news in Hindi
यमुनोत्री धाम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यमुनोत्री धाम में गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की माैत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक यमुनोत्री धाम में अब तक 17 यात्रियों की माैत हो चुकी है। वहीं, चारधाम यात्रा के दाैरान अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात यशवंत सांवत(72) और बाबू लाल(60) की जानकीचट्टी और यमुनोत्री के बीच अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


Chardham Yatra: ऋषिकेश में दोपहर से पहले ही 1,500 यात्रियों का पंजीकरण पूरा, भीड़ ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम में लगातार बढ़ रही भीड़

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार यात्रा शुरू होने के 22 दिनों के अंदर ही दोनों धामों में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जबकि गत वर्ष दोनों धामों में यह आंकड़ा पहुंचने में 31 दिन का समय लग गया था। ऐसे में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों की माैत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed