{"_id":"665c1c1db28d84cf0f04b3d6","slug":"chardham-yatra-2024-registration-of-1500-passengers-completed-in-rishikesh-crowd-protest-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: ऋषिकेश में पंजीकरण का स्लाॅट पूरा, टोकन न मिलने पर यात्रियों ने ISBT पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: ऋषिकेश में पंजीकरण का स्लाॅट पूरा, टोकन न मिलने पर यात्रियों ने ISBT पर लगाया जाम
Sun, 02 Jun 2024 12:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:48 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: चारधाम में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। शनिवार से फिर पंजीकरण शुरू हुआ तो यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
ऋषिकेश में पंजीकरण के लिए भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम के लिए आज भी ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी में पंजीकरण जारी है। दोपहर से पहले से 1,500 श्रद्धालुओं का पंजीकरण स्लॉट पूरा हो गया। जिससे तीर्थयात्रियों ने हाथ में टोकन लेकर चारधाम यात्रा प्रशासन के ओएसडी नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: यात्रा के फर्जी पंजीकरणों की जांच के लिए SIT गठित, टीम में हैं ये लोग
विज्ञापन
करीब आधे घंटे के बाद यह फैसला लिया गया कि जिन यात्रियों के पास एक जून का टोकन है वह अपने आधार कार्ड और टोकन की फोटो कॉपी विवरण पत्र सहित पंजीकरण कार्यालय में जमा करेंगे, फिर उनका अस्थाई पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद ओएसडी के कार्यालय के बाहर से भीड़ हटी।
विज्ञापन
टोकन न मिलने पर यात्रियों ने लगाया जाम
वहीं, टोकन ना मिलने से नाराज तीर्थयात्रियों ने आईएसबीटी के एंट्री गेट पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यात्रियों को समझाया पर वह नहीं मानें। यात्रियों का आरोप है कि वह चार दिन से ऋषिकेश में हैं। कल भी टोकन नहीं मिला था और आज भी उन्हें टोकन नहीं मिला है।