फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2024 Three pilgrims died of heart attack in Badrinath Dham in two days

Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम में दो दिन में तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, अब तक गई सात की जान

Mon, 20 May 2024 08:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 May 2024 08:16 PM IST
सार

तीनों तीर्थयात्रियों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बदरीनाथ धाम की यात्रा में अब तक सात तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Three pilgrims died of heart attack in Badrinath Dham in two days
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम में बीते दो दिनों में तीन तीर्थयात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है। सोमवार को बदरीनाथ जा रहे मध्यप्रदेश के एक तीर्थयात्री की यात्रा पड़ाव पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इससे पहले रविवार देर शाम दिल्ली और मध्यप्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम बदरीनाथ धाम की यात्रा की पर आए दिल्ली निवासी अमित शर्मा (44) को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को ही धाम में पहुंचे मध्यप्रदेश निवासी रमेश राठौर (60) की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी
विज्ञापन


Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार, 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार दोपहर करीब दो बजे परिवार के साथ बदरीनाथ धाम जा रहीं मध्यप्रदेश के खरगोन निवासी कृष्णाबाई (63) की गौचर के पास वाहन में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि सभी तीर्थयात्रियों मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सीएमओ ने बताया बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे सात तीर्थयात्रियों की अब तक मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed