{"_id":"66379ef5821bdc4e3e0cf97c","slug":"chardham-yatra-2024-sign-boards-installed-in-11-languages-in-transit-camp-for-pilgrims-help-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में लगे साइनबोर्ड, आसानी से सूचनाएं पढ़ सकेंगे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में लगे साइनबोर्ड, आसानी से सूचनाएं पढ़ सकेंगे तीर्थयात्री
Sun, 05 May 2024 08:33 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 May 2024 08:33 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा, अब ऋषिकेश शहर में भी यात्रा संबंधी जानकारियों के बोर्ड सभी 11 भाषाओं के लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
11 भाषाओं में लगा साइन बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा में इस बार दक्षिण भारत सहित गैर-हिंदीभाषी यात्री भी साइनबोर्ड की सूचनाएं पढ़ सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगा दिए हैं। जल्द ही एआरटीओ कार्यालय, आईएसबीटी, नटराज चौक सहित अन्य स्थानों पर भी 11 भाषाओं वाले साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा में दक्षिण भारतीय राज्यों से आने वाले यात्रियों के सामने सबसे ज्यादा परेशानी भाषा की आती थी। उन्हें साइन बोर्ड पर सूचनाएं पढ़ने के लिए अपने एजेंट पर ही निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन
पिछले साल तत्कालीन जिला पर्यटन अधिकारी ने दक्षिण भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती आदि भाषा के साइनबोर्ड बनाने की सलाह अधिकारियों को दी थी। अब पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा, अब ऋषिकेश शहर में भी यात्रा संबंधी जानकारियों के बोर्ड सभी 11 भाषाओं के लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगाए गए हैं। एआरटीओ कार्यालय, आईएसबीटी और अन्य स्थानों पर भी वह साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।
- नरेंद्र क्वीरियाल, अपर आयुक्त गढ़वाल