फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Registration of 50 devotees From Madhya Pradesh found fake case registered

Chardham Yatra 2024: रुड़की में चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश के 50 श्रद्धालुओं का पंजीकरण निकला फर्जी, केस दर्ज

Sun, 26 May 2024 05:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2024 05:14 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: आरोप है कि एक व्यक्ति ने छह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन छह हजार रुपये ट्रासंफर करवाए थे। साथ ही पंजीकरण की पीडीएफ बनाकर उनके मोबाइल पर भेजी थी। लेकिन वह जांच में फर्जी निकली। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Registration of 50 devotees From Madhya Pradesh found fake case registered
पंजीकरण की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश से बस में सवार होकर चारधाम यात्रा के लिए जा रहे 50 श्रद्धालुओं का पंजीकरण जांच में फर्जी पाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर थानाक्षेत्र के सुनाला गांव निवासी उमराव सिंह ने शनिवार की रात मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके साथ 50 श्रद्धालु बस में सवार होकर चारधाम यात्रा के निकले थे। इस बीच उन्होंने चारधाम यात्रा के पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया था। जिसने बताया था कि वह सभी लोगों का चारधाम यात्रा का पंजीकरण करवा देगा।
विज्ञापन


Kedarnath: फाटा में हुक्काबाजी कर रहे हरियाणा के तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा, ऐसे सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त व्यक्ति ने छह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन छह हजार रुपये ट्रासंफर करवाए थे। साथ ही पंजीकरण की पीडीएफ बनाकर उनके मोबाइल पर भेजी थी। शनिवार शाम वह नारसन बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने पंजीकरण की जांच की। जांच में पंजीकरण फर्जी पाया गया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है।

श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी
पंजीकरण फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने पूरी बस को नारसन बॉर्डर पर ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस बीच बस में सवार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में सभी श्रद्धालुओं के पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस ने उन्हें आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed