फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Records of darshan in first 10 days four hi-tech checkposts of transport on yatra route

Chardham Yatra 2024: पहले 10 दिन में ही दर्शन के रिकॉर्ड, यात्रा मार्ग पर परिवहन के चार हाईटेक चेकपोस्ट

Sat, 25 May 2024 12:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 May 2024 12:59 PM IST
सार

Chardham yatra route,

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Records of darshan in first 10 days four hi-tech checkposts of transport on yatra route

विस्तार

Chardham Yatra 2024: पहले 10 दिन में ही दर्शन के रिकॉर्ड, सीएस ने बताया, यात्रा मार्ग पर परिवहन के चार हाईटेक चेकपोस्ट

विज्ञापन

-पुलिस ने 56 टूरिज्म पुलिस सेंटर, 20 पार्किंग स्थल बनाए

 

केंद्रीय गृह सचिव की बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यात्रा की तैयारियों और वर्तमान हालात पर अपनी रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों के मुकाबले में महज दो साल में ही नए रिकॉर्ड कायम हुए हैं।

विज्ञापन

 

सीएस रतूड़ी ने बताया कि यात्रा पर आने वाले सर्वाधिक श्रद्धालुओं वाले 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ शामिल हैं। बताया कि इस वर्ष 2024 में यमुनोत्री में 1,38,537 श्रद्धालुओं ने यात्रा सीजन के पहले 10 दिनों में दर्शन किए। यह आंकड़ा गत दो वर्षों से 127 प्रतिशत अधिक है। गंगोत्री धाम में पहले दस दिनों में 1,28,777 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो गत दो वर्षों से 89 प्रतिशत अधिक है। केदारधाम में पहले दस दिनों में 3,19,193 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो गत दो वर्षों से 156 प्रतिशत अधिक है। बदरीनाथ धाम में इस वर्ष पहले दस दिनों में 1,39,656 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो कि गत दो वर्षों से 27 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवहन विभाग की विशेष पहल

 

 

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग ने वाहन चालकों की कैपेसिटी बिल्डिंग व मेडिकल स्क्रीनिंग की व्यवस्थाो की है। यात्रा रूट के मुख्य प्रवेश स्थलों पर चार हाईटेक चेक पोस्ट बनाए गए हैं। सोनप्रयाग तथा गौरीकुंड मार्ग पर शटल सर्विस की व्यवस्था की गई है।

 

पुलिस की निगरानी सख्त

 

 

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि पुलिस विभाग ने इस वर्ष यात्रा रूट पर 56 टूरिज्म पुलिस सपोर्ट सेंटर खोले हैं। यात्रा पर निगरानी के लिए 850 सीसीटीवी कैमरा, आठ ड्रोन लगाए गए हैं। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर 1495 वाहनों की क्षमता वाले 20 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पार्किंग प्रबंधन के लिए क्यूआर कोड आधारित सिस्टम शुरू किया गया है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर वाहनों की नियंत्रित आवाजाही के लिए 3-4 होल्डिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। केदारनाथ रूट पर बेहतरीन ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। रूट की सफाई को 657 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है।

 

ये भी पढ़ें...Rishikesh AIIMS: महिला चिकित्सक से छेड़खानी मामले की जांच करेगी एसआईटी, आज होंगे आरोपी के बयान

 

12 लोकेशन पर स्वास्थ्य विभाग के 50 स्क्रीनिंग कियोस्क

 

इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने 12 मुख्य लोकेशन पर 50 स्क्रीनिंग कियोस्क लगाए हैं। फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडर स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती यात्रा मार्ग पर की गई है। यात्रा रूट पर 156 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। आठ ब्लड बैंक, दो स्टोरेज यूनिट भी उपलब्ध हैं। 49 स्थायी स्वास्थ्य सुविधाएं, 26 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित की गई हैं। यात्रा मार्ग पर 22 स्पेशलिस्ट, 179 मेडिकल ऑफिसर्स व 299 पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed