{"_id":"666041004ddf45ac4f082359","slug":"chardham-yatra-2024-pilgrims-died-in-yamunotri-dham-know-all-updates-in-hindi-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर बुजुर्ग तीर्थयात्री की माैत, धाम में अब तक गई 20 की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर बुजुर्ग तीर्थयात्री की माैत, धाम में अब तक गई 20 की जान
Wed, 05 Jun 2024 04:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:22 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में अब तक 80 से ज्यादा तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा तीर्थयात्रियों की जान केदारनाथ में गई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक वृद्ध श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 20 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर परमार गनपत सिंह रतन जी भाई(69) अचानक अचेत हो गए। एसडीआरएफ के जवान उन्हें तुरंत जानकीचट्टी अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन