फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Kedarnath Heli service Booking for monsoon season will Start from next month

Chardham Yatra 2024: अगले माह से होगी मानसून सीजन में केदारनाथ हेली सेवाओं की बुकिंग, प्रस्ताव तैयार

Sun, 26 May 2024 10:52 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2024 10:52 AM IST
सार

Chardham Yatra 2024: युकाडा ने मानसून सीजन के लिए हेली कंपनियों को शेड्यूल दे दिया गया है। अब कंपनियों को जवाब देना है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Kedarnath Heli service Booking for monsoon season will Start from next month
हेलीकाॅप्टर। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मानसून सीजन में केदारनाथ हेली सेवाओं की टिकट बुकिंग अगले महीने से शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हेली कंपनियों को शेड्यूल का प्रस्ताव दे दिया गया है।

विज्ञापन


कंपनियां अपनी उपलब्धता के आधार पर शेड्यूल बताएंगी। इस बार सरकार ने 10 मई से 20 जून, 15 सितंबर से 31 अक्तूबर के बीच केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग खोली थी। जून की टिकट तो हाथों हाथ बुक हो गई थी, लेकिन सितंबर-अक्तूबर में थोड़ा वक्त लगा। यह भी बुक हो चुकी हैं। अब केदारनाथ हेली सेवा का लाभ लेने वालों के लिए केवल 21 जून से 14 सितंबर के बीच का समय बचा है।
विज्ञापन


Chardham Yatra : महज 15 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मानसून होने से एक तो हेली कंपनियां भी कम होती हैं तो दूसरा उड़ान भी अपेक्षाकृत कम होती हैं। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया, जैसे कंपनियों की उपलब्धता कंफर्म हो जाएगी, उसी हिसाब से टिकट बुकिंग खोल दी जाएगी। बताया, जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक बुकिंग खोल दी जाएगी।

बदरीनाथ की हेली टिकट ऑफलाइन, हेमकुंड की ऑनलाइन

युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया, इस बार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दोपहर में तीन घंटे के टाइम स्लॉट में गौचर से बदरीनाथ की हेली सेवा भी शुरू की गई है, जिसकी टिकट गौचर एयर स्टि्रप पर ही ऑफलाइन मिलेगी। बताया, अभी तक इसके लिए कोई टिकट बुक नहीं हुई है। वहीं, हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक करीब 462 टिकट आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक हो चुके हैं।

शनिवार से हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवाओं का संचालन भी शुरू हो गया। हर साल हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा के टिकट बुकिंग ऑफलाइन होती थी। पहली बार आईआरसीटीसी के जरिए बुकिंग की जा रही है। युकाडा ने गौचर और बदरीनाथ में भी हेमकुंड साहिब ऑनलाइन हेली सेवा टिकट बुकिंग का काउंटर खोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed