{"_id":"666597cda73a7d150a0a019f","slug":"chardham-yatra-2024-four-pilgrims-died-in-kedarnath-badrinath-and-yamunotri-100-died-so-far-2024-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, यात्रा के दौरान अब तक गई 100 की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, यात्रा के दौरान अब तक गई 100 की जान
Sun, 09 Jun 2024 05:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:29 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रा के कुछ ही दिनों में अब तक 100 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ में दो, बदरीनाथ में एक और यमुनोत्री में भी एक यात्री की जान गई है। चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 100 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 49 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 22, यमुनोत्री धाम में 22 और गंगोत्री में सात यात्रियों की मौत हुई है।