फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Doctors from outside states can also provide their services during Chardham Yatra

Chardham Yatra: बाहरी राज्यों के डॉक्टर भी दे सकते हैं यात्रा में अपनी सेवाएं, स्वास्थ्य सचिव ने भेजा पत्र

Fri, 22 Mar 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

यात्रा से पहले बदरीनाथ धाम में 50 बेड और केदारनाथ धाम में 18 बेड क्षमता का अस्पताल से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Doctors from outside states can also provide their services during Chardham Yatra
doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बाहरी राज्यों के डॉक्टर भी स्वयंसेवी के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है।

विज्ञापन

इसे देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा है। इस बार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों को यात्रा ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज व अन्य जिलों से डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएगी। चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा में सेवाएं देने का किया आग्रह
यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम व यात्रा मार्ग पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा से पहले बदरीनाथ धाम में 50 बेड और केदारनाथ धाम में 18 बेड क्षमता का अस्पताल से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जगह-जगह पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है, जिसमें बाहरी राज्यों से स्वयंसेवी के तौर पर डॉक्टरों की सेवाएं लेने की तैयारी है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ही निजी संस्थानों के डॉक्टरों को चारधाम यात्रा में सेवाएं देने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कल पूरे हो जाएंगे धामी सरकार के दो साल, सीएम-मंत्री और सांसद करेंगे उपलब्धियों का बखान

इस बार चारधाम यात्रा मार्ग वाले जिलों के सरकारी डॉक्टरों की यात्रा में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। ताकि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो। इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेजों व अन्य जिलों से डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। साथ ही बाहरी राज्यों से कोई डॉक्टर स्वेच्छा से चारधाम यात्रा में सेवाएं देना चाहता है तो ऐसे डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएगी। इसके लिए सभी राज्यों को पत्र भेजा गया है। -डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed