फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2023 Rajasthan Passengers returning after visiting Badrinath Dham survived bus accident

Badrinath Dham: दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस पुश्ते पर अटकी, डरावना मंजर देख मची चीख-पुकार

Sat, 29 Apr 2023 09:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी,जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Apr 2023 09:01 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही यात्रियों की बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर अटकी तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जहां हादसा हुआ वहां हाईवे चौड़ीकरण के तहत पुलिया निर्माण का काम चल रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Rajasthan Passengers returning after visiting Badrinath Dham survived bus accident
बदरीनाथ हाईवे के पास हादसे का शिकार होने से बची बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर लटक गई। बस में 28 यात्री सवार थे। गनीमत रही बस पुश्ते पर लटक गई और खाई में गिरने से बच गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था शनिवार को राजस्थान के यात्री बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे कि लामबगड़ से आगे जेपी बैराज के पास यात्रियों की बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुश्ते को तोड़ते हुए आधे पुश्ते पर लटक गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मौसम ने बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन


इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जहां हादसा हुआ वहां हाईवे चौड़ीकरण के तहत पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। सूचना पर गोविंदघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद बस को क्रेन की मदद से सड़क तक लाया गया। इसके बाद यात्री उसी बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed