{"_id":"6446a1ed0aabcc38ef037d33","slug":"chardham-yatra-2023-pilgrims-from-maharashtra-died-in-yamunotri-dham-due-to-injured-in-parking-lot-2023-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम में महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की मौत, पार्किंग में चोट लगने से हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम में महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की मौत, पार्किंग में चोट लगने से हुए थे घायल
Mon, 24 Apr 2023 09:15 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:15 PM IST
सार
मुुरलीधर सुखदेव पाटिल पुत्र सुखदेव पाटिल(67) निवासी साने गुरुजी कॉलोनी पारोल जिला जलगांव, महाराष्ट्र यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान जानकीचट्टी पार्किंग में पत्थर पर ठोकर लगने के कारण वह गिर गए।
विज्ञापन
तीर्थयात्री की मौत
- फोटो : (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक यात्री की जानकीचट्टी पार्किंग में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यात्री पार्किंग में ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल यात्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मुुरलीधर सुखदेव पाटिल पुत्र सुखदेव पाटिल(67) निवासी साने गुरुजी कॉलोनी पारोल जिला जलगांव, महाराष्ट्र यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान जानकीचट्टी पार्किंग में पत्थर पर ठोकर लगने के कारण वह गिर गए।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: मार्गों में 29 विशेषज्ञ व 182 डॉक्टर तैनात, आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किए जाएंगे यात्री
विज्ञापन
इस दौरान उनके सिर सहित अन्य शरीर के अंगों में भी चोटें आईं। आनन-फानन साथी यात्रियों और वहां पर मौजूद लोगों ने घायल मुरलीधर को यात्रा अस्पताल जानकीचट्टी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।