फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023: People creates ruckus due to non-registration of Yatra in Haridwar

Haridwar: चारधाम यात्रा पंजीकरण न होने पर यात्रियों ने किया हंगामा, किस्तों में मिला 50-50 का कोटा

Fri, 21 Apr 2023 09:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

चारधाम यात्रा के लिए देश के विभिन्न कोनों से यात्री ट्रेनों और बसों में सफर कर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को यात्रियों और टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायियों के प्रदर्शन के बाद ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन के पंजीकरण भी शुरू कर दिए गए थे।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023: People creates ruckus due to non-registration of Yatra in Haridwar
चारधाम यात्रा के पंजीकरण को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के काउंटर पर पंजीकरण नहीं होने पर यात्रियों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने यात्रियों को शांत कराया। हंगामे के बाद दो घंटे देरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। उसमें भी 50-50 का कोटा मिलने से यात्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शाम तक किसी तरह से 400 यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

विज्ञापन


शनिवार से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए देश के विभिन्न कोनों से यात्री ट्रेनों और बसों में सफर कर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को यात्रियों और टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायियों के प्रदर्शन के बाद ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन के पंजीकरण भी शुरू कर दिए गए थे। दावा किया गया था कि शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे से यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। जिससे यात्री सुबह से ही जिला पर्यटन कार्यालय परिसर में बनाए गए पंजीकरण काउंटर पर पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन


कपाट खुलने के मौके पर 13 क्विंटल फूलों से सजे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, देखें अद्भुत छटा
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण नहीं किए जा रहे थे। जिससे यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे से पर्यटन अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस कर्मियों और जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने यात्रियों को लाइन में लगाकर पंजीकरण शुरू कराने का भरोसा दिया। तब जाकर यात्री शांत हुए।

जिससे सुबह 10:56 पर 50 यात्रियों के पंजीकरण का कोटा मिलने पर पंजीकरण शुरू किए गए। लेकिन यह कोटा भी कुछ ही देर बाद समाप्त हो गया। जिससे यात्रियों ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोबारा 50 यात्रियों के पंजीकरण का स्लॉट जारी किया गया लेकिन यह भी खत्म हो गया। इस तरह आठ बार 50-50 यात्रियों के पंजीकरण का कोटा दिया गया। जिससे लगभग 400 यात्रियों के पंजीकरण किए गए। लेकिन बीच-बीच में कोटा समाप्त होने पर यात्रियों की ओर से हंगामा भी किया जाता रहा। यात्रियों ने कोटा व्यवस्था समाप्त करने की मांग की।

तपती धूप और भीड़ ने निकाला पसीना
काउंटर पर पंजीकरण कराने के लिए आए यात्रियों का तपती धूप और भीड़ ने खूब पसीना निकाला। पुलिस ने धूप में लाइन में खड़े यात्रियों को टीन शेड के नीचे लाइन में खड़ा किया हालांकि इसके बाद भी कुछ यात्री धूप में खड़े रहे। जिला पर्यटन अधिकारी ने धूप तेज होने से यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई।

पूर्व मंत्री ने भी किया पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण
काउंटर पर पंजीकरण शुरू नहीं होने की शिकायत किसी ने पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से भी कर दी। जिससे वह भी पंजीकरण काउंटर पर पहुंच गए। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को पंजीकरण शुरू करने के निर्देश दिए। जिस पर पर्यटन अधिकारी ने उन्हें फोन पर शासन को स्थिति से अवगत कराया।

पंजीकरण के लिए कोटा देरी से मिलने से परेशानी हुई है लेकिन यात्रियों के पंजीकरण किए गए। अब कोटे की व्यवस्था समाप्त कर दी गई। जिससे सभी यात्रियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण हो सकेंगे।
- सुरेश कुमार यादव, जिला पर्यटन अधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed