फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Maharashtra Pilgrims returning from Yamunotri Dham drowned in Yamuna river during worship

Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का यात्री नदी में बहा, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Tue, 22 Aug 2023 08:52 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Aug 2023 08:52 AM IST
सार

Chardham Yatra 2023: बुजुर्ग यमुनोत्री हाईवे पर एक होटल में रुके थे। तड़के वह यमुना नदी तट पर पूजा अर्चना करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बह गए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Maharashtra Pilgrims returning from Yamunotri Dham drowned in Yamuna river during worship
यमुना नदी में यात्री बहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम यात्री की खोज में जुटी रही। करीब तीन घंटे की खोज के बाद यात्री का शव घटनास्थल से एक किमी दूर खरादी झूला पुल के पास से बरामद हुआ।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में एक होटल में रुके थे। तड़के वह यमुना नदी तट पर पूजा अर्चना करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बह गए।
विज्ञापन


Chamba Landslide: देर रात एक और शव बरामद, पहाड़ी से गिरे मलबे में जिंदा दफन हो गए पांच लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। एसडीएम मुकेश रमोला ने कहा कि तीन घंटे से सर्च अभियान के बाद शव बरामद हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed