गंगोत्री धाम के कपाट खुले: पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा, सीएम धामी ने कहा- इस बार ऐतिहासिक होगी चारधाम यात्रा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की पहली व दूसरी लहर में संक्रमण चरम पर था। जिससे कपाट खुलने के बाद भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था। लेकिन इस बार भक्तों में भी चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह है।
सरकार को भी इस बार चारधाम यात्रा के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने चुनौती भी है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के लिए खुल गए हैं। जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे।
श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से हमारे लिए भी चुनौती : धामी
ये भी पढ़ें...यमुनोत्री धाम: मां यमुना की डोली ने किया प्रस्थान, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भाई शनिदेव और मायकेवासियों ने किया विदा