फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022: Death toll of pilgrims crosses two hundred, So far 24 lakh pilgrims visited Chardham

Chardham Yatra 2022 : तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा दो सौ पार, अब तक 24 लाख कर चुके चारधामों में दर्शन

Sun, 26 Jun 2022 10:32 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Jun 2022 10:32 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में अब तक 201 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मरने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। यात्रियों की जागरूकता के लिए हेल्थ एडवाइजरी तैयार की गई है लेकिन सरकार के स्वास्थ्य इंतजाम करने के दावे के बावजूद मौतें रुक नहीं रही हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022: Death toll of pilgrims crosses two hundred, So far 24 lakh pilgrims visited Chardham
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौतें थम नहीं रही हैं। यात्रा शुरू होने से अब तक यात्रियों के मौत का आंकड़ा दो सौ पार हो गया है। सरकार की ओर से चारधाम यात्रा में पिछले सालों की तुलना में अधिक स्वास्थ्य इंतजाम करने के दावे हैं। इसके बावजूद मौतें रुक नहीं रही हैं। 

विज्ञापन


तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई है। कोविड महामारी के कारण दो साल तक चारधाम यात्रा बाधित रही। इस बार बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए शुरुआत से ही श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी रही। साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की लगातार मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, चारधाम यात्रा में अब तक 201 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इसमें केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 95, बदरीनाथ में 51, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री में 42 यात्रियों की मौतें हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मरने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा मार्गों पर 20 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। 178 डॉक्टरों को यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया, जो 2019 के मुकाबले 66 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा 119 एंबुलेंस यात्रा मार्ग पर संचालित की गई। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट का कहना है कि चारधाम यात्रा मार्गों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।


ये भी पढ़ें...हैवानियत की हदें पार: कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची का 3 घंटे चला ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि पहली बार विभाग ने यात्रियों की नौ स्थानों पर हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। यात्रियों की जागरूकता के लिए हेल्थ एडवाइजरी तैयार की गई। 12 डॉक्टरों को कार्डियोलॉजी का प्रशिक्षण देने के बाद चारधाम यात्रा में तैनात किया गया है। आपात स्थिति में गंभीर यात्री को हेली एंबुलेंस सेवा से उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में अब तक जिन यात्रियों की मौतें हुई है, उसमें अधिक यात्रियों की मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed