फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra 2021: Devotees getting upset due to incomplete preparations of government system

चारधाम यात्रा: सरकारी सिस्टम पर अधूरी तैयारियों का आरोप, कोलकाता से आए दो दर्जन यात्री वापस लौटे

Thu, 23 Sep 2021 02:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Sep 2021 02:05 PM IST
सार

चारधाम यात्रा शुरू होने से तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। लेकिन यहां पहुंचकर यात्री परेशान हो रहे हैं। कई तो सरकार पर आधी-अधूरी तैयारियों में यात्रा शुरू करने का आरोप भी लगा रहे हैं।

विज्ञापन
chardham yatra 2021: Devotees getting upset due to incomplete preparations of government system
मैनुअली पास जारी किए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी सिस्टम की आधी-अधूरी तैयारी के कारण चारधाम यात्रा पर आए सैकड़ों श्रद्धालु बुधवार देर रात से बड़कोट दुबाटा में परेशान हैं। श्रद्वालुओं ने सरकार की आधी-अधूरी तैयारियों पर नाराजगी जताई है और वापस लौट जाने की बात कही है।

विज्ञापन


नेटवर्क न होने के कारण पास नहीं बना पाए
जानकारी के मुताबिक इन यात्रियों के पास ई-पास व वैक्सीनेशन का प्रमाण है, लेकिन यहां आकर पता चला कि देवास्थानम बोर्ड का पास भी जरूरी है। वहीं जब इन्होंने देवास्थानम बोर्ड का पास बनाने के लिए वेबसाइट पर विजिट किया तो नेटवर्क न होने के कारण वह पास नहीं बना पाए।
विज्ञापन


इधर, एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि नेटवर्क के कारण आ रही दिक्कत को देखते हुए मैनुअली पास जारी कर कोविड गाइड लाइन के अनुरूप यात्रियों को यमुनोत्री भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा: देवस्थानम बोर्ड की साइट पर दर्शन की नहीं मिल रही तारीख, कई ने टिकट रद्द कराए

यमुनोत्रीधाम की बुकिंग अक्तूबर तक फुल
वहीं देवास्थानम बोर्ड की साइट पर यमुनोत्रीधाम की बुकिंग अक्तूबर तक फुल दिखा रही है और यात्री यहां सड़कों पर ई-पास व कोरोना वैक्सीन की पर्ची लेकर घूम रहे हैं। इसी वजह से कोलकाता से आए दो दर्जन यात्री वापस लौट गए हैं।

दोपहर बारह बजे से पहले ही 400 यात्री पहुंचे
यमुनोत्रीधाम में गुरुवार दोपहर बारह बजे से पहले ही कोविड गाइड लाइन के अनुरूप 400 यात्री पहुंच गये थे। जिसके बाद पुलिस ने अन्य यात्रियों को जानकीचट्टी बस स्टैंड के पास बैरियर लगाकर रोका। उन्हाेंने यात्रियों को सुरक्षित स्थान में रहकर शुक्रवार को यमुनोत्रीधाम जाने की सलाह दी। बता दें कि धाम में एक दिन मे चार सौ यात्रियों को जाने की ही अनुमति है। यात्री जानकीचट्टी, बड़कोट सहित कई पड़ावों पर रुके हुए हैं।

ऋषिकेश: 10 सिक्ख यात्रियों को आरटीओ ने रोका

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले 10 यात्रियों को कोविड-19 की दोनों वैक्सीन लगने के बावजूद भी यात्रा पर जाने से रोक दिया गया है। जिससे यात्रियों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह के प्रयास के बाद यात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए।

बुधवार को अमृतसर से सेना के जवान एक गुरुविंदर सिंह के साथ 10 यात्रियों का दल हेमकुंड गुरुद्वारा के दर्शन के लिए ऋषिकेश से रवाना हुआ। सेना के जवान और दल के सदस्यों को तपोवन चैक पोस्ट पर आरटीओ विभाग ने रोक दिया। दल ने हेमकुंड गुरुद्वारे ऋषिकेश के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह को इसकी सूचना दी।

प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह के प्रयास के बाद यात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए। प्रबंधक ने कहा कि कोविड-19 रिपोर्ट में थोड़ा मतभेद हो रहा था। पंजाबी भाषा होने के कारण उसका अनुवाद नहीं कर पा रहे थे। जिसके चलते ऐसी परेशानी हुई। लेकिन अब सब ठीक है। कहा 18 सितंबर से आज तक लगभग साढ़े चार सौ यात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed