{"_id":"5f742fcf6c81f149c607ae8b","slug":"chardham-yatra-2020-relief-from-52-blind-turns-on-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2020 : बदरीनाथ हाईवे पर 52 अंधे मोड़ों से मिली मुक्ति, ऑलवेदर रोड से सुगम होने लगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2020 : बदरीनाथ हाईवे पर 52 अंधे मोड़ों से मिली मुक्ति, ऑलवेदर रोड से सुगम होने लगी आवाजाही
Wed, 30 Sep 2020 01:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही सुगम होने लगी है। अधिकांश जगहों पर हिल कटिंग और डामरीकरण कार्य पूरा होने से करीब 52 अंधे मोड़ों से भी मुक्ति मिल गई है। गौचर से कालेश्वर, लंगासू, बैडाणू, देवलीबगड़ से सोनला, पर्थाडीप से बाजपुर, भीमतला से बिरही, कौड़िया से मायापुर तक डामरीकरण का कार्य पूरा होने से अब हाईवे की सूरत बदली-बदली नजर आ रही है।
विज्ञापन
गौचर से कंचनगंगा (133 किमी) तक कई जगहों पर हिल कटिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। आगामी वर्ष चारधाम यात्रा के लिए हाईवे पूरी तरह से तैयार होने की उम्मीद है। बीते कई सालों से भूस्खलन और भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे की स्थिति बदहाल बनी थी। कई स्थानों पर चट्टानों से भूस्खलन होने के कारण खतरे के बीच वाहनों की आवाजाही हो रही थी।
विज्ञापन
कौड़िया, छिनका और मैठाणा में बरसात में हाईवे बार-बार बंद हो जाता था। अब इन स्थानों पर हिल कटिंग होने से हाईवे का चौड़ीकरण कार्य कर लिया गया है, जबकि बिरही में चट्टान कटिंग का कार्य अभी भी जारी है।
विज्ञापन
पाताल गंगा भूस्खलन क्षेत्र में करीब दो सौ मीटर तक टनल का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। पागल नाला और लामबगड़ में ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है। जोशीमठ के समीप हाथी पर्वत, टैय्या पुल और गोविंदघाट में चट्टानी भाग को काटकर हाईवे का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।
गौचर से हेलंग तक कार्य अंतिम चरण में
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि अगले साल तक हाईवे पूरी तरह से सुगम हो जाएगा। मारवाड़ी से कंचनगंगा तक हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जबकि गौचर से हेलंग तक लगभग कार्य अंतिम चरण में है।