फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2020 latest news : main rawal reach joshimath

Chardham Yatra 2020 : बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी जोशीमठ पहुंचे

Sat, 09 May 2020 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2020 latest news : main rawal reach joshimath
ईश्वर प्रसाद नंबूदरी - फोटो : amar ujala

बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी शनिवार को जोशीमठ पहुंच गए हैं। 15 मई को प्रातः साढ़े चार बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।

विज्ञापन


13 मई को जोशीमठ नृसिंह मंदिर से रावल आदि गुरु शंकराचार्य और गरुड़ भगवान की डोली के साथ योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेंगे।

14 को यहां से उद्घवजी व कुबेरजी की उत्सव डोली के साथ वे बदरीनाथ पहुंचेंगे। 15 मई को धाम का कपाटोद्घाटन होगा।

दरबार के लिए तीन की इजाजत थी, लौटे पांच

बदरी विशाल के अभिषेक को आयोजित गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा में शामिल होने के लिए तीन पुजारियों को इजाजत दी गई थी, लेकिन नरेंद्रनगर राजदरबार से पांच लौटे। इनमें से एक के पास देहरादून से जारी अनुमति पत्र है। दूसरे के खिलाफ बगैर इजाजत यात्रा करने और यात्रा इतिहास छिपाने का आरोप है। अब प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन



कर्णप्रयाग के एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए बीती चार मई को सिर्फ तीन पुजारी राजेंद्र प्रसाद डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी और अनुज डिमरी के टिहरी नरेश के दरबार के लिए जाने का रिकार्ड दर्ज है, जबकि राज दरबार से पांच पुजारी लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनमें से एक की विधिवत अनुमति देहरादून जिले से है। लेकिन एक अन्य पुजारी की घर वापसी होने के बावजूद भी उसका यात्रा इतिहास छिपाया गया। एसडीएम ने राजस्व उप निरीक्षक को तत्काल तलाश करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि अगर संबंधित व्यक्ति सामने नहीं आता है तो आपदा एक्ट के तहत  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सादगी से मनाया तिमुंड्या मेला

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से एक सप्ताह पहले जोशीमठ नृसिंह मंदिर में होने वाला तिमुंड्या मेला इस वर्ष सादगी से मनाया गया। आचार्य ब्राह्मणों ने भगवान नृसिंह और मां भगवती की पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर में कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था।


बदरीनाथ धाम की सफल यात्रा को लेकर हर वर्ष नृसिंह मंदिर परिसर में तिमुंड्या मेले का आयोजन होता है। इस दौरान तिमुंड्या के अवतारी पुरुष को चावल और गुड़ का भोग लगाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मंदिर में पहुंचते हैं।

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि इस वर्ष नृसिंह मंदिर स्थित तिमुंड्या मेले का आयोजन सादगी से किया गया। नृसिंह भगवान और मां भगवती से देश की अखंडता, एकता और आरोग्यता की कामना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed