फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2020: Green card will be made online for the first time

चारधाम यात्रा 2020: पहली बार ऑनलाइन बनेंगे ग्रीन कार्ड, यह अनिवार्यता भी खत्म

Wed, 19 Feb 2020 05:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कीर्तिराज रुमाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
कीर्तिराज रुमाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 19 Feb 2020 05:37 PM IST
सार

  • छोटे वाहनों की आरटीओ दफ्तर में फिटनेस की अनिवार्यता भी खत्म
  • ट्रिप कार्ड में यात्रियों की उम्र, मोबाइल नंबर, पता संबंधी विवरण होगा दर्ज
  • बगैर फिटनेस वाहन संचालित होता मिला तो चालक होगा ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
Chardham Yatra 2020: Green card will be made online for the first time
चारधाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए वाहनों के ग्रीन कार्ड ऑनलाइन बनाए जाएंगे। साथ ही ट्रिप कार्ड में पहली बार यात्रियों का विवरण दर्ज होगा। परिवहन विभाग ने 10 सीटर वाहनों को फिटनेस जांच के लिए आरटीओ कार्यालय नहीं लाने की रियायत दी है।  

विज्ञापन


चारधाम यात्रा अप्रैल में शुरू हो रही है। यात्रा के लिए वाहन चालकों को इस बार ग्रीन कार्ड बनाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 25 मार्च तक परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों के ग्रीन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए एनआईसी ने परिवहन विभाग के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है, जिसकी टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन


इस बार 10 सीटर वाहनों को चारधाम यात्रा में जाने से पहले फिटनेस जांच के लिए अनिवार्य रूप से परिवहन विभाग कार्यालय लाने की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है, लेकिन यात्रा के दौरान रूटों और चौकियों पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। यदि कोई वाहन बगैर फिटनेस संचालित मिला तो चालक को चारधाम यात्रा के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिप कार्ड पर भी पहली बार मिलेगी जानकारी

एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने कहा कि अब तक ग्रीन कार्ड मैनुअल बनते थे और चारधाम यात्रा में जाने से पूर्व वाहनों को फिटनेस जांच के लिए अनिवार्य कार्यालय लाना पड़ता था, लेकिन इस बार ग्रीन कार्ड ऑनलाइन बनाए जाएंगे। 

इसके अलावा ट्रिप कार्ड पर भी पहली बार वाहन में सवार यात्रियों की उम्र, मोबाइल नंबर, पता आदि विवरण दर्ज किया जाएगा ताकि चारधाम यात्रियों की पूरी जानकारी मिल सके।

एआरटीओ ने कहा कि वाहन चालक परिवहन विभाग के प्रदेश में किसी भी कार्यालय मसलन, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रुड़की, विकासनगर, ऋषिकेश आदि में आवेदन कर सकते हैं लेकिन ग्रीन कार्ड उसी कार्यालय से मिलेगा, जहां से आवेदन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed