फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra 2019 after five days badrinath highway opens in lambagar

पांचवें दिन ढाई घंटे खुलने के बाद फिर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, 750 तीर्थयात्रियों को रोका

Mon, 02 Sep 2019 06:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Sep 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra 2019 after five days badrinath highway opens in lambagar
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में पांचवें दिन सोमवार को ढाई घंटे ही वाहनों की आवाजाही हो पाई। चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से शाम चार बजे हाईवे दोबारा अवरुद्ध हो गया है। लामबगड़ में लगातार मौसम खराब होने से हाईवे को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


हाईवे खुलने के बाद बदरीनाथ में फंसे 50 यात्रा वाहनों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया है, जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे करीब 750 तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन की ओर से पांडुकेश्वर में ही रोक लिया गया है।
विज्ञापन


 मंगलवार को हाईवे सुचारु होने के बाद तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम जाने दिया जाएगा। सोमवार को सुबह नौ बजे एनएच की ओर से लामबगड़ में हाईवे को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था, लेकिन चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से सुबह साढ़े नौ बजे वाहनों की आवाजाही रोक ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच की जेसीबी मशीनों से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू किया गया। दोपहर दो बजे हाईवे को सुचारु किया गया, लेकिन शाम चार बजे फिर हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। रुक-रुककर चट्टान से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण हाईवे सुचारु नहीं किया जा सका।

तीर्थयात्रियों को पैदल ही बदरीनाथ के लिए रवाना किया गया

गोविंदघाट थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि लामबगड़ में चट्टान से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे वहां यात्रा वाहनों की आवाजाही कराना खतरे का सबब बना हुआ है। मंगलवार को मौसम सामान्य होने के बाद हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा। 

180 तीर्थयात्रियों ने लामबगड़ में पैदल की आवाजाही 
जोशीमठ। लामबगड़ में हाईवे अवरुद्ध होने से 180 तीर्थयात्री लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र से पैदल चलकर फिर वाहन से बदरीनाथ पहुंचे। लामबगड़ पैदल रास्ते में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तीर्थयात्रियों को सुरक्षित भूस्खलन क्षेत्र के दूसरे छोर पर पहुंचा रही हैं।

बदरीनाथ के थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लामबगड़ और बदरीनाथ क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल रहा है। सोमवार को भी दोपहर बाद बदरीनाथ में बारिश का सिलसिला जारी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed