फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham will be connected by rail route.

उत्तराखंड को 'प्रभु' की सौगात, रेल यातायात से जुड़ेगे चारों धाम

Thu, 24 Nov 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गैरसैंण
ब्यूरो/ अमर उजाला, गैरसैंण Updated Thu, 24 Nov 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
chardham will be connected by rail route.
सुरेश प्रभु - फोटो : AmarUjala

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने बृहस्पतिवार को गैरसैंण में राज्य की करीब 551 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने घोषणा की कि उत्तराखंड के चारों धामों को रेल यातायात से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द सर्वे किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए भी आने वाले बजट में प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन


गैरसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अपने 21 मिनट के संबोधन में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि पहाड़ हो या मैदान, हर गांव सड़क से जुड़ रहा है। यह दूरदर्शिता की सोच केंद्र की पूर्व भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की रही।
विज्ञापन


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी की सोच को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की केंद्र सरकार के समय प्रदेश का रेल निवेश महज 187 करोड़ था जो आज मोदी सरकार ने बढ़ाकर 481 करोड़ कर दिया है। प्रभु ने प्रदेश में रेल यातायात बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-ऋषिकेश लाइन के लिए अगले माह से शुरू होगा काम

chardham will be connected by rail route.
सुरेश प्रभु - फोटो : AmarUjala

उन्होंने कहा कि लिफ्ट जैसी सुविधाएं उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रामनगर-चौखुटिया-गैरसैंण रेल लाइन की सर्वे की स्वीकृति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रेल यातायात से प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग-ऋषिकेश लाइन के लिए अगले माह से काम शुरू होगा। कार्यक्रम को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, विधानसभा के उपाध्यक्ष और कर्णप्रयाग के विधायक डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा  के जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, रेलवे के राजीव मिश्रा, निखिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गैरसैंण में इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
- काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर सिटी, लालकुआं स्टेशनों पर यात्रियों के लिए उन्नत सुविधाओं का लोकार्पण।
- हेमपुर इस्माइल स्टेशन और काशीपुर फ्रेट टर्मिनल का लोकार्पण।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
- हरिद्वार-लक्सर रेल मार्ग का दोहरीकरण।
- हरिद्वार-लक्सर के बीच 8 सीमित ऊंचाई वाले सब वे।
- देहरादून स्टेशन पर दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर।
- हरिद्वार स्टेशन पर 4 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर।

जनता को रखने चाहिए योजनाओं पर पैनी नजर: खंडूड़ी

chardham will be connected by rail route.
बीसी खंडूड़ी - फोटो : AmarUjala

पैसा जनता के विकास के लिए है न कि भ्रष्टाचार के लिए, लिहाजा जनता को विकास योजनाओं पर पैनी नजर रखनी चाहिए, जिससे सही कामों में पैसा खर्च हो और लाभ मिल सके। मोदी सरकार देश के भ्रष्टाचार को मिटा रही है। घोषणाओं पर स्वीकृति से कुछ नहीं मिलता।
-भुवन चंद्र खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी और राज्य आंदोलनकारियों की शहादत से राज्य बना, जिसमें संसाधनों की अपार संभावनाएं हैं। इसी दिशा में केंद्र सरकार काम कर रही है। सीमा तक सड़कों का निर्माण करने के साथ-साथ नई रेल लाइनों का भी सर्वे आदि का काम केंद्र सरकार कर रही है।
-अजय टम्टा, कपड़ा राज्य मंत्री केंद्र सरकार

रेल योजनाओं का शिलान्यास मील का पत्थर

chardham will be connected by rail route.
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : AmarUjala

देश मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। आंकड़ों की बात करें तो विकास दर में भारत ने चीन को भी पीछे धकेल दिया है। एफडीओ में निवेश करने वाले देशों में भारत तेजी से बढ़ रहा है। यही नहीं नोट बंदी कर सरकार ने आतंक और भ्रष्टाचारियों की कमर तोड़ कर रख दी है।
- डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड।

गैरसैंण में होने वाले रेल योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम प्रदेश में मील का पत्थर साबित होंगे। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में रेल योजनाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी। साफ है कि भाजपा पहाड़ और गैरसैंण के विकास की पक्षधर है।
-अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed