फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra will continue for 12 more days Badrinath Dham doors will close on November 25th

Uttarakhand: चारधाम यात्रा अब 12 दिन और चलेगी, 25 नवंबर को शीतकालीन के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Fri, 14 Nov 2025 08:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Nov 2025 08:05 AM IST
सार

केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब 25 नवंबर को शीतकालीन के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
Char Dham Yatra will continue for 12 more days Badrinath Dham doors will close on November 25th
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा अब 12 दिन और चलेगी। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शीतकालीन के लिए बंद हो जाएगी। इस साल यात्रा में अब तक 50.62 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा सुचारू से चल रही है।

विज्ञापन


धाम में ठंड बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या भी धीरे-धीरे कम होने लगी है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को धाम में 2500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब सरकार का फोकस शीतकालीन यात्रा पर है। बदरीनाथ धाम में ठंड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि यहां पर नाले जमने लग गए हैं। वहीं, बामणी गांव के सामने बहने वाली ऋषि गंगा का पानी जम गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अगर आपके घर में कुत्ते या बिल्लियां हैं तो सतर्क हो जाइए...टिक फीवर कर रहा अटैक, जान लीजिए लक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीश झील में बर्फ की परत बन रही है। देर रात को धाम में तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। बदरीनाथ धाम में अक्तूबर माह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं पिछले दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के कारण यहां बहने वाले नदी नाले जमने लगे हैं। पहाड़ी पर बहती ऋषिगंगा की जलधारा जमकर बर्फ बन गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed