फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra: Registration Count Crosses 1 Million

चारधाम यात्रा : पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार

Mon, 30 Mar 2026 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra: Registration Count Crosses 1 Million
- चारधाम यात्रा पर आने के लिए प्रत्येक श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए 3.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया हुआ है।
19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ पूर्ण रूप से यात्रा का संचालन होगा। पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण शुरू किए। अब तक 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री यात्रा करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। यात्रा शुरू होने से पहले पंजीकरण की संख्या को देखते हुए इस बार भी रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार की ओर से देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण सुचारू से किए जा रहे हैं। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है। यात्रा पर आने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
धाम पंजीकरण
केदारनाथ 3,41,595
बदरीनाथ 3,00,329
गंगोत्री 1,86,875
यमुनोत्री 1,82,328
हेमकुंड साहिब 5,288
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed