फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2025 Meeting regarding preparations for Yatra Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Rishikesh: चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, गढ़वाल आयुक्त, आईजी सहित जिलाधिकारी मौजूद

Wed, 05 Feb 2025 12:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

स साल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू होगी। परंपरागत रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2025 Meeting regarding preparations for Yatra Rishikesh Uttarakhand News in hindi
चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक जारी है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, आईजी राजीव स्वरूप, डीएम चमोली, डीएम देहरादून सहित चारों जनपदों के अधिकारी बैठक में मौजूद है।

विज्ञापन

बता दें, कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। वहीं,  वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर पंचांग गणना की जाएगी
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के बाद रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी तय करेंगे। इस साल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू होगी। परंपरागत रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...National Games: मुकाबला हारे पर तजुर्बे का मैच जीत गए उत्तराखंड के सूर्याक्ष, छह वर्ष बड़े खिलाड़ी को दी टक्कर

गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से हिंदू नववर्ष पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने व यमुनोत्री मंदिर समिति यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय व देवडोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी पर तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed