Chardham Yatra 2025: वाहनों पर रहेगी एएनपीआर की नजर, बदरीनाथ हाईवे पर दो, गंगोत्री हाईवे पर लगाया गया एक कैमरा
बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी और सत्यनारायण चेक पोस्ट और गंगोत्री मार्ग पर भद्रकाली चेक पोस्ट के बाहर एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। ब्रह्मपुरी और भद्रकाली में कैमरे लगाने के बाद इसकी ट्रायल की तैयारी की जा रही है।
विस्तार
चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे की नजर रहेगी। ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालन करने वालों का चालान भी काटा जाएगा। 15 अप्रैल से पहले यह कैमरे काम करना शुरू करेंगे।
परिवहन विभाग की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी और सत्यनारायण चेक पोस्ट और गंगोत्री मार्ग पर भद्रकाली चेक पोस्ट के बाहर एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। ब्रह्मपुरी और भद्रकाली में कैमरे लगाने के बाद इसकी ट्रायल की तैयारी की जा रही है। जबकि सत्यनारायण चेक पोस्ट पर बिजली का कनेक्शन लगने के बाद कैमरे का ट्रायल होगा।
यह तीनों कैमरे परिवहन विभाग के देहरादून स्थित मुख्यालय से जुड़े रहेंगे। यह एएनपीआर कैमरे तेज गति से दौड़ रहे वाहनों, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करने पर ऑनलाइन चालान काटेंगे। चालान कटने के मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।
विभाग का काम होगा आसान
अभी तक हाईवे पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों का परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम चालान काटती थी। एएनपीआर कैमरा लगने के बाद यह काम और आसान हो जाएगा। प्रवर्तन की टीम किसी अन्य क्षेत्र में जाकर कार्रवाई कर सकेगी।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी
भद्रकाली, ब्रह्मपुरी और सत्यनारायण चेक पोस्ट के बाहर एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। सत्यनारायण चेक पोस्ट में बिजली का कनेक्शन लगा दिया गया है। जल्द ही इन सभी सभी कैमरों का ट्रायल होगा। यह सभी कैमरे परिवहन मुख्यालय से जुड़े रहेंगे। 15 अप्रैल से पहले काम करना शुरू कर देंगे। - रावत सिंह कटारिया, एआरटीओ (प्रशासन)