{"_id":"65fc6870fbfa731a9609ec97","slug":"char-dham-yatra-2024-green-card-and-trip-card-for-vehicles-will-be-made-from-4-april-2024-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Char dham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों के काम की खबर...चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char dham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों के काम की खबर...चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड
Thu, 21 Mar 2024 10:39 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:39 PM IST
सार
Char Dham Yatra 2024: सभी परिवहन कार्यालयों की ओर से रोजाना जारी किए जाने वाले ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की सूचनाएं पांच अप्रैल से रोजाना परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध करानी हैं।
विज्ञापन
कार
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी चारधाम यात्रा के लिए चार अप्रैल से ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड बनेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को इस संबंध में संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने संबंधित अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
निर्देशों के मुताबिक, चार अप्रैल से ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड बनाने का काम होगा। एक मई से चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित की जानी हैं। इसके लिए नोडल, अपर नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों को चारधाम यात्रा के लिए कंट्रोल रूम बनाते हुए इसका दूरभाष नंबर परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Dehradun: देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस की समय सारिणी बदली, यहां पढ़ लीजिए ट्रेन से जुड़े सभी नए अपडेट
विज्ञापन
नोडल या अपर नोडल व समस्त सहायक नोडल कार्यालयों में यात्रा सेल का गठन किया जाएगा। सभी परिवहन कार्यालयों की ओर से रोजाना जारी किए जाने वाले ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की सूचनाएं पांच अप्रैल से रोजाना परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध करानी हैं।