{"_id":"65e891f6df92af46030aeb8d","slug":"char-dham-yatra-2024-date-of-kedarnath-dham-door-opening-will-be-announced-on-mahashivratri-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Char dham Yatra 2024: महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि, होंगे धार्मिक अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char dham Yatra 2024: महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि, होंगे धार्मिक अनुष्ठान
Wed, 06 Mar 2024 09:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:26 PM IST
सार
Char Dham Yatra 2024: आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की जाएगी। साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय होगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया, आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे।
विज्ञापन
Kedarnath: पैदल मार्ग पर बेलचा-फावड़ा से बर्फ हटाने में जुटे मजदूर, हिमखंड जोन सक्रिय होने का खतरा, तस्वीरें
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की जाएगी।