फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2023: Electric vehicles will run on Gangotri and Yamunotri highway Soon

Char Dham Yatra: गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, लगेंगे 34 चार्जिंग स्टेशन

Tue, 17 Jan 2023 06:22 PM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jan 2023 06:22 PM IST
सार

आगामी चारधाम यात्रा तक राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत प्रति 30 किमी की दूरी पर एक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर लगभग 100 से अधिक स्टेशन स्थापित किए जाने हैं।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023: Electric vehicles will run on Gangotri and Yamunotri highway Soon
इलेक्ट्रिक वाहन। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सरकार की योजना रंग लाई तो आगामी चारधाम यात्रा में गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ते नजर आएंगे। इसके लिए यात्रा मार्ग पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत जनपद में करीब 34 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


आगामी चारधाम यात्रा तक राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत प्रति 30 किमी की दूरी पर एक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर लगभग 100 से अधिक स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए सभी चारधाम वाले जनपदों में यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: टिहरी में दर्दनाक हादसा, सलडोगी के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम में से दो धाम गंगोत्री व यमुनोत्री वाले उत्तरकाशी जनपद में योजना के तहत करीब 34 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें चिन्यालीसौड़, धरासू, ब्रह्मखाल, बड़कोट, यमुनोत्री, स्यानाचट्टी, जानकीचट्टी, धौंतरी व उत्तरकाशी शहर आदि में जगहें चिन्हित कर ली गई हैं। परियोजना से जुड़ी प्रोजेक्ट मैनेजर मून बनर्जी ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर करीब 62 जगहें चिन्हित की गई हैं।

उत्तरकाशी जनपद में करीब 34 स्टेशन स्थापित होने हैं जिसके बाद यात्रा पर आसानी से इलेक्ट्रिक वाहन आ पाएंगे। इधर, एआरटीओ उत्तरकाशी मुकेश सैनी का कहना है कि राज्य सरकार की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से ई-वाहन मालिक व चालकों को मदद मिलेगी। साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। संवाद

एक स्टेशन पर चार्ज हो सकेंगे तीन वाहन
परियोजना में प्रोजेक्ट मैनेजर मून बनर्जी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगने वाले चार्जिंग स्टेशन पर एक बार में तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इनमें दो फास्ट और एक स्लो चार्जर होगा। न्यूनतम दरों पर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से दरें निर्धारित की जाएगी।

चमोली में प्रभावित हो सकता है काम
सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी का कहना है कि आपदा से जोशीमठ क्षेत्र में काम प्रभावित हो सकता है लेकिन अन्य जगहों पर लक्ष्य अनुरूप तय समय पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना में सर्वे पूरा कर डीपीआर तैयार कर ली गई है जो कुछ दिन में शासन में आ जाएगी। इसके बाद महीनेभर में इसके स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करने की उम्मीद है।
-अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव परिवहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed