{"_id":"5bb49602867a557ff306e294","slug":"char-dham-yatra-2018-pilgrimage-death-by-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2018: हार्ट अटैक से मुंबई के तीर्थयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2018: हार्ट अटैक से मुंबई के तीर्थयात्री की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
Updated Wed, 03 Oct 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम आए मुंबई निवासी एक तीर्थयात्री की बुधवार तड़के हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इस घटना के बाद अब यमुनोत्री धाम में मरने वाले यात्रियों की संख्या 23 पहुंच गई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम यात्रा पर पहुंचे निलेश देवेंद्र सेठ (57) पुत्र देवेंद्र सेठ निवासी सांताक्रूज, मुंबई अपने परिजनों के साथ जानकीचट्टी स्थित एक होटल में ठहरे थे, लेकिन बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक तबियत खराब होने के बाद वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उन्हें बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन