फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   change in law for helmet.

अब हेलमेट पहनना होगा जरूरी, आएगा नया कानून

Tue, 19 Jul 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Jul 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
change in law for helmet.
हेलमेट - फोटो : प्रतीकात्मक

पेट्रोल पंपों से तेल भराने के लिए हेलमेट की अनिवार्यता पर शासन अब कानून बनाने की तैयारी में है। पेट्रोल के लिए बाइक सवार और उसके साथ बैठने वाली सवारी के पास हेलमेट जरूरी होने संबंधी शासनादेश के बाद अब शासन इसे कानून में तब्दील करने की तैयारी कर रहा है। कानून बनने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों के लिए भी इसका पालन करना अनिवार्य हो जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने कुछ दिन पहले शासनादेश जारी करके पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट होना अनिवार्य कर दिया था। इस संबंध में पेट्रोल पंप संचालकों और संबंधित एसोसिएशन को भी पत्र जारी किए गए थे, लेकिन इस पर पेट्रोल पंप संचालकों ने गंभीरता नहीं दिखाई। कुछ लोग न्यायालय चले गए। इस पर शासनादेश को लंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मोटर वाहन अधिनियम में भी पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट की बाध्यता जैसा कोई प्रावधान नहीं है। इस पर शासन ने कानून बनाने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़ी तो अधिनियम में भी संशोधन किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में पूरा खाका तैयार करके फाइल न्याय विभाग को भेज दी है। सचिव परिवहन सीएस नपल्च्याल ने बताया कि इस संबंध में दूसरे राज्यों की व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर हेलमेट अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed