Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान की कामयाबी पर खुशी से झूम उठा हर आम-ओ-खास, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
सभी ने भारत को दुनिया में अलग और अनूठी पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिशन के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।
विस्तार
चंद्रयान-तीन का लैंडर विक्रम जैसे ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, प्रदेश का हर आम ओ खास खुशी से झूम उठा। मंत्री, राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, बच्चे, बड़े सभी टीवी पर सीधा प्रसारण के जरिये इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी बने।
सभी ने भारत को दुनिया में अलग और अनूठी पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिशन के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।
Chandrayaan 3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा उत्तराखंड, लगे भारत माता की जय के नारे, तस्वीरें
कैबिनेट मंत्री गणेश जोाशी, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, महापौर सुनील उनियाल गामा व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्षा नेहा जोशी समेत भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने घंटाघर पर आतिशबाजी व मिठाई बांटी। इसके साथ ही सभी को शुभकामनाएं दीं।
यह ऐतिहासिक सफलता है। इसके लिए सभी वैज्ञानिकों, पीएम मोदी और देशवासियों को बधाई। भारत के बढ़ते सामार्थ्य और विकसित देश बनने का स्पष्ट संकेत है कि चांद की धरती से दुनिया ने आज देख लिया। इस सफलता के लिए रात दिन एक करने वाले हमारे वैज्ञानिकों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
पीएम मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। आज देश को उन पर गर्व है। आज के दिन को इतिहास में सदा-सदा के लिए याद किया जाएगा। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा है।
- अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
यह अविस्मरणीय पल और अतुलनीय उपलब्धि है। पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो दुनिया के लिए असंभव था, उस पर उतर कर एक असंभव कार्य करके दिखाया।
- नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद