फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chandigarh former transport commissioner Son shoots mother commit suicide, cremation

चार बहनों ने एक साथ दी भाई और मां को मुखाग्नि, हरिद्वार स्थित घाट पर किया अंतिम संस्कार 

Wed, 26 Feb 2020 08:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Feb 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
chandigarh former transport commissioner Son shoots mother commit suicide, cremation
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

परिवहन विभाग हरियाणा के रिटायर्ड कमिश्नर स्व. सुभाष शर्मा की बेटियों ममता, हिमांती, रज्जू और बिंदू ने बुधवार को मां और भाई की अर्थी को कंधा देने के बाद हरिद्वार स्थित घाट पर मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते वक्त बेटियां और वहां मौजूद सभी की आंखें भर आईं। 

विज्ञापन


बता दें, सहसपुर के बेलोवाला निवासी रिटायर्ड कमिश्नर स्व. सुभाष शर्मा के बेटे जय पंडित ने मंगलवार सुबह मां सुशीला देवी की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं आत्महत्या कर ली थी। हालांकि यह रहस्य बरकरार है कि आर्थिक रूप से संपन्न होते हुए बेटे को मां की हत्या और आत्महत्या करने का फैसला क्याें लेना पड़ा।
विज्ञापन


घटनास्थल से सिर्फ चंद लाइनों का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें जय पंडित ने मां और उसका अंतिम संस्कार सनातन धर्म पद्धति से कराने की इच्छा जताई थी।

हत्या और आत्महत्या के कारणाें को लेकर जांच जारी

मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिए गए थे। मां-बेटे के शवाें को बुधवार को अंतिम संस्कार को हरिद्वार ले जाया गया। चारों बहनें काफी देर तक शवों से लिपटकर रोती रहीं। परिजनाें ने उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद हरिद्वार स्थित घाट पर चारों बहनों ने एक साथ भाई और मां की चिता को मुखाग्नि दी।

बहनों ने भाई की इच्छा पूरी करते हुए सनातन धर्म पद्धति के अनुसार अंतिम संस्कार कराए। उधर कोतवाल सहसपुर (ट्रेनी आईपीएस) विशाखा अशोक ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारणाें को लेकर जांच चल रही है। परिजनों से संपर्क कर मामले की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed