फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat by-election results today, four candidates including CM Pushkar Singh Dhami, counting of votes at 8 am

Champawat By-Election Result: सीएम धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, आठ बजे से होगी मतगणना

Fri, 03 Jun 2022 05:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Jun 2022 05:25 AM IST
सार

चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान हुआ था। आज उपचुनाव के परिणाम आएंगे। चुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
Champawat by-election results today, four candidates including CM Pushkar Singh Dhami, counting of votes at 8 am
चंपावत उपचुनाव प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गोरलचौड़ मैदान के पास वन पंचायत भवन में  सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपचुनाव के लिए 31 मई को वोट डाले गए थे।

विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना का दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि यदि मतगणना के दिन कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar Security : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हरिद्वार में बढ़ी पुलिस सुरक्षा, गढ़वाल के दूसरे जिलों में भी अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कर्मचारी लगाए गए हैं। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। 13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में सीडीओ राजेद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डॉ.एमपी जोशी, जीवन कलौनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed