फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police security increased in Haridwar after killing of Sidhu Musewala, alert in other districts of Garhwal

Haridwar Security : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हरिद्वार में बढ़ी पुलिस सुरक्षा, गढ़वाल के दूसरे जिलों में भी अलर्ट

Fri, 03 Jun 2022 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोनू शर्मा, रुड़की
मोनू शर्मा, रुड़की Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 01:50 AM IST
सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के हरिद्वार में शरण लेने की जताई जा रही है आशंका। डीआईजी गढ़वाल ने हरिद्वार समेत सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट के दिए निर्देश।

विज्ञापन
Police security increased in Haridwar after killing of Sidhu Musewala, alert in other districts of Garhwal
हरिद्वार पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चार राज्यों में बदमाशों में भगदड़ मच गई है जिसे लेकर हरिद्वार जिला भी संवेदनशील हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे चार राज्यों की पुलिस की नजरों से बचने के लिए हरिद्वार जिले में शरण ले सकते हैं। ऐसी आशंका को देखते हुए डीआईजी गढ़वाल की ओर से हरिद्वार जिले समेत गढ़वाल के अन्य जिलों में भी पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तलाश कर रही है। जिसके चलते चारों राज्यों में रहने वाले लॉरेंस के गुर्गों में भगदड़ मच गई है। पुलिस के डर से लॉरेंस के गुर्गे शरण लेने के लिए यूपी और उत्तराखंड की ओर रुख कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए हरिद्वार जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस की ओर से इन राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। 
विज्ञापन


डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल की ओर से हरिद्वार समेत गढ़वाल के सभी जिले के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बॉर्डरों और हरिद्वार व रुड़की में लगे पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों पर संदिग्धों की तलाश के लिए 24 घंटे नजर बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। डीआईजी के निर्देश के बाद जिले की पुलिस और सीआईयू की टीम अलर्ट हो गई है। पुलिस और सीआईयू की टीम इन राज्यों की पुलिस से संपर्क कर लॉरेंस के गुर्गों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। संवाद 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेंस के गुर्गों के साथ नीरज के गुर्गों पर भी नजर
मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। इसे लेकर नीरज बवाना ने लॉरेंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का ऐलान किया है। ऐसे में गैंगवार छिड़ने की आशंका है। गैंगवार में दोनों के गुर्गे एक दूसरे की जान लेने के लिए उत्तराखंड की ओर रुख कर सकते हैं। इसे लेकर भी स्थानीय पुलिस की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस दोनों के गुर्गों की तलाश में जुट गई है। 


इस संबंध में हरिद्वार समेत गढ़वाल के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। खासकर हरिद्वार शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इनपुट मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-करण सिंह नगन्याल, डीआईजी, गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed