{"_id":"634fad5cc05fac0deb35169d","slug":"chamoli-trekkers-from-west-bengal-set-out-on-trekking-to-madmaheshwar-three-trekkers-stranded-one-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: मद्महेश्वर की ट्रेकिंग पर निकला पश्चिम बंगाल के ट्रेकरों का दल, फंसे तीन ट्रैकर में से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: मद्महेश्वर की ट्रेकिंग पर निकला पश्चिम बंगाल के ट्रेकरों का दल, फंसे तीन ट्रैकर में से एक की मौत
Wed, 19 Oct 2022 01:26 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
मौसम खराब होने के चलते मद्महेश्वर की ट्रेकिंग पर निकले तीनों ट्रेकरों की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेकर जैसे-तैसे लाल माटी से करीब तीन किलोमीटर दूर माटी गैर पहुंचे। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी होने के चलते निर्मल दीरावाहा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिससे एक ट्रेकर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंचम केदार कल्पेश्वर से मद्महेश्वर की ट्रेकिंग पर निकले पश्चिम बंगाल के ट्रेकरों के दल में शामिल एक ट्रेकर ने स्वास्थ्य खराब होने के चलते दम तोड़ दिया है, जबकि दो ट्रेकर अस्वस्थ हैं। ट्रेकरों के साथ मौजूद पोर्टरों ने इसकी सूचना चमोली जिला आपदा प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
इसके बाद केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से ट्रेकरों को लेने के लिए टीम भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने से दल के सदस्य रुद्रनाथ मंदिर के समीप माटी गैर क्षेत्र में फंसे हैं और उनके पास खाद्य सामग्री भी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
ट्रेकरों के साथ चल रहे चार पोर्टरों में से एक रांसी (ऊखीमठ) गांव निवासी उमेद सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के निर्मल दीरावाहा, प्रणोजित दत्त और प्रोसेनिजिट दीरावाहा उर्गम घाटी के कल्पेश्वर मंदिर से मदमहेश्वर ट्रेक के लिए रवाना हुआ। 17 को दल रुद्रनाथ के समीप लाल माटी पहुंचा। यहां मौसम खराब होने के चलते तीनों ट्रेकरों की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेकर जैसे-तैसे लाल माटी से करीब तीन किलोमीटर दूर माटी गैर पहुंचे।
विज्ञापन
क्षेत्र में लगातार बर्फबारी
क्षेत्र में लगातार बर्फबारी होने के चलते निर्मल दीरावाहा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और मंगलवार रात को करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया, जबकि प्रणोजित और प्रोसेनिजिट का स्वास्थ्य भी खराब चल रहा है। उमेद सिंह ने बताया कि उन्हें 20 अक्तूबर को मद्महेश्वर पहुंचना था, लेकिन ट्रेकरों की तबीयत बिगड़ने से वे दो दिन से माटी गैर में ही हैं।
ये भी पढ़ें...केदारनाथ: हादसे से पहले फोन पर पत्नी से हुई थी पायलट की बात, भावुक कर देंगे बेटी के लिए कहे ये आखिरी शब्द
उनके पास अब खाद्यान्न भी नहीं बचा है। इधर, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेज दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। जल्द ही ट्रेकरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।