VIDEO: 'झरने में नहा रहे थे लोग, अचानक ऊपर आ गिरा मलबा', चमोली पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील
Uttarakhand Weather News: वीडियो में दिख रहा है कि झरने में नहा रहे लोगों पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। मलबा गिरते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण होने वाली भयावह स्थिति के बावजूद पर्यटक पहाड़ी पर्यटन स्थलों की तरफ रुख कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। लेकिन मौजूदा हालातों में पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। जिससे कई लोगों की मौत के मामले भी सामने आ चुके हैं। चमोली पुलिस ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। वीडियो के माध्यम से पुलिस ने लोगों से बरसात के दिनों में झरने के नीचे न नहाने की अपील की है।
Uttarakhand Weather: मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद, कोटद्वार में उफनाए गदेरे में बही कार
बरसात के मौसम के दौरान पहाड़ो में झरनों के नीचे नहाने से बचें। pic.twitter.com/bY9Xs08zxw
विज्ञापन विज्ञापन— Chamoli Police Uttarakhand (@chamolipolice) August 20, 2023
नोट: यह घटना उत्तराखंड की है, अमर उजाला इस बात की पुष्टि नहीं करता है।