{"_id":"6a82a7171888b46b200d8036","slug":"chamoli-news-water-seepage-now-reported-in-tapovan-tunnel-area-becomes-hollow-company-evacuates-workers-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: अब तपोवन टनल में हो रहा पानी का रिसाव; जगह हुई खोखली, कंपनी ने श्रमिकों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: अब तपोवन टनल में हो रहा पानी का रिसाव; जगह हुई खोखली, कंपनी ने श्रमिकों को हटाया
Mon, 17 Aug 2026 12:34 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:34 PM IST
सार
Chamoli News: हाल ही में चमोली में पीपलकोटी में सुरंग में भूस्खलन की घटना के बाद अब तपोवन परियोजना की टनल में भी पानी के रिसाव की खबर आई है।
विज्ञापन
तपोवन सुरंग में रिसाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अब तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में खोखली जगह (कैविटी) बनने और पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। हालांकि कंपनी ने इसे सामान्य घटना बताकर किसी तरह के संभावित खतरे से इन्कार किया है। वहीं कंपनी का कहना है कि इसका ट्रीटमेंट किया जा रहा है और श्रमिकों को वहां से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
टीएचडीसी की पीपलपकोटी में निर्माणाधीन टनल में बीते 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एनटीपीसी की तपोवन परियोजना की टनल में भी पानी के रिसाव और खोखली जगह बनने की बात कही जा रही है। इसपर कंपनी की ओर से बयान जारी किया गया है।
विज्ञापन
Chamoli: तमक नाले में छह दिन से लापता BRO का जवान, परिजनों की वीडियो वायरल, सीएम ने फोन पर की बात
विज्ञापन
इसमें कहा है कि परियोजना की टीबीएम क्षेत्र की टनल में शनिवार को छोटी कैविटी बनी और रिसाव हुआ है। टनलिंग प्रक्रिया के दौरान इस तरह की कैविटी हो जाना साधारण बात है। इससे किसी तरह का संभावित खतरा नहीं है। बरसात में पानी का रिसाव होना भी सामान्य बात है। श्रमिकों को मौके से हटा दिया गया है और कुछ दक्ष श्रमिकों से इसका ट्रीटमेंट कराया जा रहा है।