{"_id":"67596a0c91c99a604807af95","slug":"chamoli-news-two-bodies-found-near-gaadi-bridge-on-jyotirmath-malari-highway-both-are-said-to-be-of-nepali-2024-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: ज्योतिर्मठ-मलारी हाइवे पर गाड़ी ब्रिज के पास मिले दो नेपाली युवकों के शव, तीसरे लापता की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: ज्योतिर्मठ-मलारी हाइवे पर गाड़ी ब्रिज के पास मिले दो नेपाली युवकों के शव, तीसरे लापता की तलाश जारी
Wed, 11 Dec 2024 04:18 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:18 PM IST
सार
नेपाली मूल के 18 लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। जिसमे से चार लोगों ने बहुत ज्यादा नशा कर रखा था। उनमें से दो लोग यही मृतक हैं, तीसरा व्यक्ति हरि पुत्र राम प्रसाद निवासी उपरोक्त अभी गायब है।
विज्ञापन
दो शव मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर गाड़ी ब्रिज के नीचे दो शव मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को बाहर निकलवाया। शवों की पहचान सुभाष पांडे (24) पुत्र तारावती पांडे निवासी बबई हाथीखाल जिला सुरखेत नेपाल और चित्र बहादुर (23) पुत्र कविराम बहादुर निवासी उपरोक्त के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जानकारी करने पर पता लगा कि कल रात नेपाली मूल के 18 लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। जिसमे से 04 लोगों ने बहुत ज्यादा नशा कर रखा था। उनमें से दो लोग यही मृतक हैं, तीसरा व्यक्ति हरि पुत्र राम प्रसाद निवासी उपरोक्त अभी गायब है। इसके कपड़े नदी किनारे मिले हैं। उसके नदी में बहने की आशंका है।
विज्ञापन
Uttarakhand: मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ेंगी, डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
उसकी तलाश की जा रही है। चौथा व्यक्ति नोक बहादुर(22) पुत्र बालबहादुर निवासी उपरोक्त ने बताया कि कल उन चारों ने नशे की गोलियां खाई थीं। यहां पहुंचने पर वो सो गया और बाकी तीनों आग सेक रहे थे। उसके बाद का उसे पता नहीं। कहा कि प्रतीत होता है कि नशे की हालत में ये तीन लोग नदी में गए और नदी में गिरकर बह गए और ठंड से इनकी मौत हो गई। तीसरे की तलाश जारी है।