{"_id":"672d9a44a9284da7250efbeb","slug":"chamoli-news-section-163-imposed-after-communal-riots-in-gauchar-and-karnaprayag-has-been-removed-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गाैचर और कर्णप्रयाग में सांप्रदायिक बवाल के बाद लगी धारा 163 हटाई, दोनों जगह अब स्थिति सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गाैचर और कर्णप्रयाग में सांप्रदायिक बवाल के बाद लगी धारा 163 हटाई, दोनों जगह अब स्थिति सामान्य
Fri, 08 Nov 2024 10:32 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:32 AM IST
सार
15 अक्तूबर को गौचर में दो अलग-अलग समुदाय के व्यापारियों के बीच विवाद हो गया था। जो बाद में मारपीट में बदल गया। जिसमे एक समुदाय के कई लोगों ने दूसरे समुदाय एक युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में गौचर में हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद प्रशासन ने लगाई धारा 163 को बृहस्पतिवार देर शाम हटा दिया है। प्रशासन ने 10 नवंबर तक धारा 163 लगाई थी।
विज्ञापन
15 अक्तूबर को गौचर में दो अलग-अलग समुदाय के व्यापारियों के बीच विवाद हो गया था। जो बाद में मारपीट में बदल गया। जिसमे एक समुदाय के कई लोगों ने दूसरे समुदाय एक युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया। जिससे नाराज स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों ने बाजार में प्रदर्शन किया और विरोध जताया।
विज्ञापन
Haridwar: जंगल से निकलकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे गजराज, देखते ही मची अफरा तफरी
विज्ञापन
मामला बिगड़ता देख प्रशासन ने यहां धारा 163 लगा दी थी। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि गौचर और कर्णप्रयाग में 10 नवंबर तक 163 लगाई थी। जिसे पुलिस रिपोर्ट के बाद बृहस्पतिवार को हटा दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि गौचर और कर्णप्रयाग में अब माहौल सौहार्द पूर्ण है।