{"_id":"69d25eaf11495f065d0415a2","slug":"chamoli-news-fire-breaks-out-at-restaurant-after-lightning-strike-blaze-intensifies-following-cylinder-blast-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुई और विकराल, सारा सामान हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुई और विकराल, सारा सामान हुआ राख
Sun, 05 Apr 2026 06:42 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:42 PM IST
सार
बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अचानक रेस्टोरेंट पर आग भड़क गई।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमाेली-कुंड हाईवे पर मंडल में आकाशीय बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट पर भीषण आग लग गई। रोस्टोरेंट पर ताला लगा हुआ था। यहां रखे भरे सिलिंडर के फटने से आग विकराल हुई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान जल गया है।
विज्ञापन
मंडल में जड़ी-बूटी शोध संस्थान के समीप एक रेस्टोरेंट स्थित है। पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अचानक रेस्टोरेंट पर आग भड़क गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को दी। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिस पर टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: मैदान में छाए बादल, यमुनोत्री घाटी में बारिश-बर्फबारी, निजमुला घाटी के 13 गांवों में बिजली ठप
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि रेस्टोरेंट स्थानीय मनीष नौटियाल का है और ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराए पर दिया गया है। गनीमत रही कि इन दिनों रेस्टोरेंट बंद था। बताया कि प्रथम दृष्टया आकाशीय बिजली गिरने के बाद रेस्टोरेंट में शार्टसर्किट होने से आग लगी है।