फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News bear attack on woman cutting grass badly injured referred to higher center

Chamoli News: रामड़ा तला में घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल, हायर सेंटर रेफर

Wed, 11 Dec 2024 04:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Dec 2024 04:37 PM IST
सार

Chamoli News: रामड़ा तला गांव से 200 मीटर की दूरी घास काट रही गंगा देवी(32) पत्नी दीपक सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Chamoli News bear attack on woman cutting grass badly injured referred to higher center
भालू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चमोली में गैरसैंण के रामड़ा तला में घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं,  ग्रमीणों ने घायल महिला को उचित मुवावजा देने और भालू को क्षेत्र से बाहर करने की मांग वन विभाग से की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, रामड़ा तला गांव से 200 मीटर की दूरी घास काट रही गंगा देवी(32) पत्नी दीपक सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर वन पंचायत सरपंच महावीर बिष्ट, निवर्तमान प्रधान रेवती बिष्ट व राकेश बिष्ट व अन्य ग्रामीणों की सहायता से घायल को निजी वाक्षन के माध्यम से सीएचसी गैरसैंण पहुंचाया गया।
विज्ञापन


Chamoli: ज्योतिर्मठ-मलारी हाइवे पर गाड़ी ब्रिज के पास मिले दो नेपाली युवकों के शव, तीसरे लापता की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

 सीएचसी के अधीक्षक डा. अर्जुन रावत ने कहा पीड़ता के जख्मों से खून का रिसाव नहीं रुकने और गंभीरता को देखते हुए 108 से हायर सेंटर रेफर किया गया। 

ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ को भालू को क्षेत्र से बाहर करने और पीड़िता को मुवावजा देने की मांग की है। रेंजर ने कहा कि विभागीय प्रावधानों के तहत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित मुवावजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed